Posts

Showing posts from May, 2020

Immune system

आज सम्पूर्ण  जगत  कोरोना वायरस से ग्रसित है और इसका अभी तक कोई सटीक दवा नहीं बन पाई है केवल बचाव ही एक मात्र उपाय है। सरकार और डॉक्टरों की ओर से यही कहा जा रहा  है कि घर में ही रहें, सामाजिक दूरी बनाए रखें , अपने हांथों को लगातार  साबुन या अल्कोहलिक द्रव से धोते रहें, हांथ से अपने आंख नाक कान को स्पर्श करने से बचें और सबसे महत्वपूर्ण अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता  को मजबूत बनाए / बनाने का हर संभव प्रयास करें। आइए जानने का प्रयास करते हैं कि रोग प्रतिरोधक तंत्र (Immune system) क्या है ? , किस प्रकार कार्य करता है, किन कारणों से  कमजोर (weeks) होता है और किन - किन उपायों से मजबूत (strong) होता है। जैसा कि हमारा शरीर विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं (cells) , ऊतकों (tissues) और अंगों (organs) से बना है उसी प्रकार रोग प्रतिरोधक तंत्र (immune system) हमारे शरीर के कोशिकाओं (cells), ऊतकों (tissues)और अंगों (organs) का एक सम्मिश्र जाल (complex Network) है जो सामूहिक रूप से कीटाणुओं और रोगाणुओं से शरीर की सुरक्षा करता है अर्थात् रोग प्रतिरोधक तंत्र (immune sys...